General Surgery Tray Setup & Checklist | (हिंदी में पूरी जानकारी)
OT Technician & Paramedical Guide
General Surgery Tray Setup & Checklist
(हिंदी में पूरी जानकारी)किसी भी सामान्य शल्य चिकित्सा (General Surgery) की सफलता और मरीज की सुरक्षा (Patient Safety) सुनिश्चित करने के लिए Surgical Tray Setup एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। एक कुशल OT Technician और Scrub Nurse को ट्रे सेटअप के सटीक नियमों और इंस्ट्रूमेंट्स की कैटेगरी के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
📹 Quick Video Tutorial: General Surgery Tray Setup & Checklist
निचे दिए गए वीडियो में सीखें कि Mayo Stand पर सर्जिकल ट्रे को 1 मिनट में सही तरीके से कैसे व्यवस्थित किया जाता है:
1. (Preparation & Sterility) स्टेरािलिटी और पूर्व तैयारी
- Surgical Scrubbing: सर्जिकल एरिया में प्रवेश करने से पहले हाथों की उचित स्क्रबिंग (Hand Hygiene Protocol) का पालन करें।
- PPE & Sterile Gloves: उचित PPE किट और स्टेराइल ग्लव्स पहनें।
- Draping Mayo Stand: Mayo Stand पर बिना किसी अन-स्टेराइल सतह को छुए Sterile Drape बिछाएं ताकि पूरा वर्किंग एरिया इन्फेक्शन-फ्री रहे।
2. (Instrument Categorisation) सर्जिकल टूल्स की 4 मुख्य कैटेगरीज
ट्रे पर इंस्ट्रूमेंट्स को उनके कार्य और इस्तेमाल के आधार पर बाएँ से दाएँ (Left to Right) व्यवस्थित किया जाता है:
| कैटेगरी (Category) | मुख्य कार्य (Function) | इस्तेमाल होने वाले टूल्स (Examples) |
|---|---|---|
| 1. Cutting & Dissecting | टिश्यू को काटने और चीरा लगाने के लिए | Scalpel Handles (#3, #4), Mayo Scissors, Metzenbaum Scissors |
| 2. Clamping & Occluding | ब्लड वेसल्स को क्लैंप करने व ब्लीडिंग रोकने हेतु | Hemostatic Clamps, Kelly Forceps, Mosquito Clamps |
| 3. Grasping & Holding | टिश्यू या अंगों को पकड़ने और होल्ड करने के लिए | Tissue Forceps, Adson Forceps, Allis Clamps |
| 4. Retracting & Exposing | ऑपरेटिव साइट को स्पष्ट देखने के लिए पीछे खींचना | Army-Navy Retractor, Senn Retractors, Deaver Retractors |
3. एक्सेसरीज और बेसिन स्टैंड सेटअप (Accessories Setup)
ट्रे के निचले भाग में और साइड स्टैंड पर निम्नलिखित सामग्री रखें:
- Needle Holder & Sutures: सिलाई के लिए सही साइज का नीडल होल्डर तैयार रखें।
- Sterile Gauze & Sponges: रक्तस्राव सोखने के लिए गिने हुए स्टेराइल गॉज पैड।
- Suction Equipment: Yankauer Suction Tube को कनेक्ट रखें ताकि फ्लूइड साफ़ किया जा सके।
- Sterile Basin: नार्मल सलाइन और स्टेराइल वाश के लिए बाउल/बेसिन व्यवस्थित रखें।
4. सर्जिकल सेफ्टी चेकलिस्ट (Surgical Count Checklist)
सर्जरी शुरू करने से पहले और टांके (Skin Closure) लगाने से पहले Scrub Nurse और Circulating Nurse को मिलकर निम्नलिखित का मिलान अवश्य करना चाहिए:
- सभी Surgical Swabs और Gauze Pads की सटीक गिनती पूरी है।
- Surgical Needles और Blades की संख्या दर्ज कर ली गई है।
- सभी Instruments (Scissors, Clamps, Retractors) की संख्या मिलान कर ली गई है।
- कोई भी टूटना या डैमेज टूल ट्रे पर नहीं है।





Comments
Post a Comment